फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Agriculture Department should emphasize on increasing the productivity of crops and increasing the income of farmers: Aulakh

फसलों की उत्पादकता व किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दे कृषि विभाग: औलख

Mon, 31 Jul 2023 12:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jul 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Agriculture Department should emphasize on increasing the productivity of crops and increasing the income of farmers: Aulakh
फसलों की उत्पादकता व किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दे कृषि विभाग: औलख
- कृषि एवं कृषि शिक्षा राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख ने चकि फार्म का निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों को दिया निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में फसलों की उत्पादकता, सिंचाई व्यवस्था और किसानों की आय बढ़ाने पर कृषि विभाग के अधिकारी जोर दें। वर्षा की स्थिति को देखते हुए नहरों में पानी की पर्याप्त व्यवस्था रखी जाए। सभी ट्यूबवेलों को भी क्रियाशील रखा जाए, जिससे कि किसानों को समय से सिंचाई के लिए बेहतर ढंग से पानी की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जा सके। ट्यूबवेलों को पर्याप्त विद्युत आपूर्ति की जाए।

यह निर्देश कृषि एवं कृषि शिक्षा राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने चौक फार्म का रविवार को निरीक्षण करने के दौरान दिया। उन्होंने खेतों के किनारे पापुलर के वृक्ष लगाने और आम व अमरूद जैसे फलदार वृक्षों की बागवानी के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने का निर्देश दिया। सूखे की आशंका को देखते हुए राजस्व विभाग के साथ मिलकर फसलों के सर्वे का कार्य ससमय पूर्ण कर उसकी आख्या शासन को भेजने का निर्देश कृषि से जुड़े अधिकारियों को दिया। कृषि वैज्ञानिकों को किसानों को उन्नतशील बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया। फार्म के प्रभारी फलाहारी बाबा से फार्म पर बोई जाने वाली फसलों और उनकी उत्पादकता के साथ वर्तमान में फसल की स्थिति की जानकारी ली। फलाहारी बाबा ने बताया कि वर्तमान में तो फसल अच्छी है, लेकिन अगर जल्द बारिश नहीं होती है तो सूखे की स्थिति हो सकती है। इस दौरान दौरान उप निदेशक कृषि रामशिष्ट, जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार, कृषि वैज्ञानिक व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed