फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   agriculture department mobilize to give zink

जिंक व अन्य सामग्री देने की कवायद में जुटा सहकारिता विभाग

Tue, 14 Jul 2020 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
agriculture department mobilize to give zink
जिंक व अन्य सामग्री देने की कवायद में जुटा सहकारिता विभाग
विज्ञापन

महराजगंज। कृषि के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए सहकारिता विभाग ने भी समितियों में खाद के साथ-साथ जिंक सल्फेट व अन्य सहयोगी सामग्रियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का मन बनाया है। इसके लिए सामग्रियों की मांग भी की गई है।

कृषि प्रधान जिले महराजगंज में इन दिनों यूरिया खाद को लेकर लोग काफी परेशान हैं। मांग के सापेक्ष कम उपलब्धता की वजह से समस्या आ रही है। लेकिन जैसे-जैसे यूरिया मिल रही है उसे वितरित भी कराया जा रहा है। कुछ किसानों द्वारा उर्वरक के साथ जिंक सल्फेट, सल्फर बेंरोनाइट, सागरिका दानेदार, बायो फर्टिलाइजर व जलविलेय उर्वरक की भी मांग की जा रही है। जिसके दृष्टिगत सहकारिता विभाग के जिम्मेदारों ने 6000 किग्रा. जलविलेय उर्वरक, 6000 किग्रा. जिंक सल्फेट, 2500 किग्रा. सल्फर बेरोनाइट, 28000 किग्रा. सागरिका दानेदार तथा 1900 किग्रा. बायो फर्टिलाइजर की मांग भी की है। सहायक निबंधक सहकारिता सवींद्र सिंह ने बताया कि कृषि के मुख्य समय को देखते हुए किसानों को राहत पहुंचाने की दिशा में हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। खाद के साथ-साथ सहयोगी सामग्री की भी उपलब्धता सुनिश्चित कराने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed