{"_id":"645ff107329344b8680e1596","slug":"after-the-victory-the-supporters-blew-abir-gulal-maharajganj-news-c-7-1-165821-2023-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जीत के बाद समर्थकों ने उड़ाए अबीर-गुलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जीत के बाद समर्थकों ने उड़ाए अबीर-गुलाल
Sun, 14 May 2023 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 14 May 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जिले की दस नगर निकायों में परिणाम आने के बाद समर्थकों ने विजयी प्रत्याशियों का अबीर-गुलाल लगाकर स्वागत किया। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई।
नगर पालिका महराजगंज सीट पर सपा प्रत्याशी पुष्पलता, नौतनवां में निर्दल प्रत्याशी बृजेश मणि त्रिपाठी के समर्थकों ने परिणाम आने के बाद गणना स्थल पर एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाते हुए खुशी मनाई। पनियरा नगर पंचायत में अध्यक्ष पद पर उमेश चंद जायसवाल, परतावल में प्रियंका, घुघली में संतोष, निचलौल में शिवनाथ, सोनौली में हबीब, चौक में संगीता, आनंदनगर में विजयलक्ष्मी व बृजमनगंज में राकेश कुमार की जीत पर समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई।
उधर, नगर पालिका महराजगंज व नगर पंचायत घुघली, चौक बाजार, पनियरा व परतावल की गणना समेकित विद्यालय पर हो रही थी। मुख्य मार्ग से दूर होने की वजह से वहां पर कोई दुकान तक नहीं थी। इस वजह से प्रत्याशियों व समर्थकों को चाय-पानी के लिए परेशान होना पड़ा।