फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   After the sunshine till afternoon, clouds gathered, the westerly wind brought down the mercury.

Maharajganj News: दोपहर तक धूप के बाद घिरी घटाएं, पछुआ ने लुढ़काया पारा

Wed, 04 Feb 2026 01:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
After the sunshine till afternoon, clouds gathered, the westerly wind brought down the mercury.
मौसम बदलने के कारण फरेंदा मार्ग पर छाया धुंध। 
दोपहर बाद बिना बारिश महसूस होने लगी ठिठुरन
विज्ञापन

अगले दो दिन तक बने रहेंगे बारिश के आसार
महराजगंज। मंगलवार की सुबह धूप खिली लेकिन दोपहर के बाद घिरी घटा और पछुआ की रफ्तार ने मौसम ठंडा कर दिया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 22 व न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बिना बारिश अधिकतम व न्यूनतम तापमान में पिछले दिनों के मुकाबले दो डिग्री की गिरावट के साथ हवाओं ने सिहरन का अहसास कराया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन तक तराई में बारिश की संभावना है।
जनवरी के अंतिम सप्ताह से खराब हुए मौसम के मिजाज अभी सुधरा नहीं है। सोमवार को खिली धूप कमजोर रही तो मंगलवार को सुबह तो खिलते समय चटख रही लेकिन 11 बजे के बाद छाए घने बादलों व 15 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से अचानक सर्द होती गई। लोगों ने महज कुछ ही घंटों के अंतराल पर धूप की गर्मी के साथ ठंड की सिहरन महसूस की। देर शाम तक हवा व बादलों का झुंड बना रहा और दोपहर के बाद दृश्यता का ग्राफ गिरता गया। शाम चार बजे के बाद सड़क पर आने-जाने वाले वाहन हेडलाइट जलाकर चलते दिखे। शाम छह बजे के बाद हवा की रफ्तार जरूर घटी लेकिन बादलों के घिरे रहने से बारिश की संभावना बनी रही।
विज्ञापन

वर्जन
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में मौसम एक बार फिर सर्द हुआ है। अगले दो दिन तक तेज पछुआ के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है। साथ ही कोहरा दृश्यता को प्रभावित कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अतुल कुमार सिंह, प्रभारी, आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed