फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   After the rain, the sun is shining heavily, children are falling ill.

Maharajganj News: बारिश के बाद चटख धूप पड़ रही भारी, बच्चे हो रहे बीमार

Sun, 17 Aug 2025 12:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
After the rain, the sun is shining heavily, children are falling ill.
महराजगंज। पिछले सप्ताह तक बारिश से नम हुए मौसम के बाद अब धूप बच्चों की सेहत पर भारी पड़ रही है। आठ से 10 वर्ष के बच्चे तेजी से बीमार हो रहे हैं। उन्हें बुखार के साथ दस्त और उल्टी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। शनिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में परामर्श के लिए 19 अभिभावक बच्चों को लेकर अस्पताल पहुंचे, जिनकी रिपोर्ट के मुताबिक चिकित्सकों ने दवा लेेने की हिदायत दी।
विज्ञापन

शनिवार को 743 रोगियों का उपचार जिला अस्पताल की ओपीडी में हुआ। सर्वाधिक संख्या छोटे बच्चों की रही, जिनको जांच रिपोर्ट के साथ दिखाने अभिभावक पहुंचे थे। डाॅ.रंजन ने बताया कि बच्चों की इम्यूनिटी सर्वाधिक कमजोर होती है। यह मौसम के उतार- चढ़ाव के कारण अधिक तेजी से बीमार होते हैं। पहले मौसम की नर्मी के कारण वायरल का प्रकोप बढ़ा था। वहीं और अब तेज धूप के कारण पेट का संक्रमण बढ़ने से दस्त व उल्टी की समस्या हो रही है।
विज्ञापन

ऐसी स्थिति में अभिभावकों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए, जिससे बच्चों की तबीयत खराब न होने पाए। खराब हो तो शीघ्र ठीक हो। क्योंकि छोटे बच्चे अगर अधिक समय तक बीमार रहेंगे तो सेहत तेजी से गिरेगी। अगर बच्चों में उल्टी- दस्त शुरू हो गया है तो पहला काम इलेक्ट्राल पाउडर नियमित सेवन कराना शुरू करें व तत्काल परामर्श लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed