फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   After the formation of a new government in Nepal, the border became lively again

Maharajganj News: नेपाल में नई सरकार बनने पर बार्डर पर लौटी रौनक

Tue, 16 Sep 2025 02:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
After the formation of a new government in Nepal, the border became lively again
ठूठीबारी। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक सप्ताह तक ठप रही आवाजाही आखिरकार सोमवार से फिर से सामान्य हो गई। दोनों तरफ के लोगों ने राहत की सांस ली और बाजारों में रौनक लौट आई।
विज्ञापन

सोमवार सुबह से ही सीमा खुलने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में नेपाली नागरिक भारतीय बाजारों की ओर उमड़े। दिनभर ठूठीबारी और आसपास के बाजारों में ग्राहकों की भीड़ लगी रही। दुकानों पर खरीदारी करते नेपाली उपभोक्ताओं को देख व्यापारी भी प्रसन्न नजर आए। साग सब्जी सौंदर्य प्रसाधन (कॉस्मेटिक), कपड़ा, किराना, इलेक्ट्रॉनिक्स और राशन मंडियों में खासा कारोबार हुआ। व्यापारियों का कहना है कि बार्डर पर आवागमन न होने से उनके व्यवसाय पर गहरा असर पड़ा था। कई दिनों तक बाजार पूरी तरह सुनसान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed