फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   After the collision, the worker sitting on the mixer machine came under the car and died.

Maharajganj News: टक्कर के बाद मिक्सर मशीन पर बैठा मजदूर कार के नीचे आया, मौत

Thu, 26 Feb 2026 02:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
After the collision, the worker sitting on the mixer machine came under the car and died.
राष्ट्रीय राजमार्ग पर पिपरा परसौनी गांव के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

मिक्सर मशीन पर बैठकर छत की ढलाई करने जा रहा था अलाउद्दीन
कोल्हुई। स्थानीय थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर पिपरा परसौनी गांव के सामने बुधवार को एक कार मिक्सर मशीन से टकरा गई। मिक्सर पर बैठा मजदूर छिटककर कार के नीचे आ गया जिससे उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, ग्राम गुलरिहा कला निवासी अलाउद्दीन (35) छत की ढलाई करने के लिए मिक्सर मशीन पर बैठकर पिपरा परसौनी गांव में जा रहा था। मशीन जैसे ही पिपरा परसौनी गांव के पास पहुंची, पीछे से आ रही कार उससे टकरा गई। हादसे में अलाउद्दीन मशीन से छिटक कर कार के नीचे आ गया। कार की टक्कर से उसके सिर और सीने पर गंभीर चोट लग गई।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर मदद के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। घायल को तत्काल इलाज के लिए लक्ष्मीपुर अस्पताल भिजवाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों और शव को कब्जे में ले लिया है। परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष कोल्हुई अखिलेश सिंह ने बताया कि कार और मिक्सर की टक्कर में एक मजदूर की मौत हो गई है। शव को कब्जे में लेकर विधिक करवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed