फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   After talks with the DM, Bhakiyu postponed the protest for 30 days.

Maharajganj News: डीएम से वार्ता के बाद 30 दिन के लिए भाकियू ने स्थगित किया धरना

Fri, 07 Aug 2026 01:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
After talks with the DM, Bhakiyu postponed the protest for 30 days.
बिंदुवार जांच व कार्रवाई का डीएम से आश्वासन
विज्ञापन

सदर एसडीएम व तहसीलदार ने लिखकर मांगा 30 दिन का समय
महराजगंज। तेंदुअहिया में 11 जून से लगातार जारी किसानों का धरना 57वें दिन डीएम से वार्ता के बाद 30 दिन के लिए स्थगित कर दिया गया। बृहस्पतिवार को डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने कलक्ट्रेट में किसानों के प्रतिनिधि मंडल से लगभग 40 मिनट तक वार्ता कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। शाम को लगभग छह बजे धरना स्थल पर पहुंचे सदर एसडीएम अवनीश त्रिपाठी व तहसीलदार पंकज शाही ने भाकियू जिलाध्यक्ष राम अशीष को 30 दिन धरना स्थगित रखने का लिखित पत्र दिया जिसे स्वीकार करते हुए संगठन ने धरना समाप्त किया।
जानकारी के अनुसार, सदर तहसील की ग्राम पंचायत तेंदुअहिया में पट्टे की जमीन मिलने के बाद प्रशासन द्वारा वापस लिए जाने से नाराज 37 भूमिहीन 11 जून से गांव में धरना दे रहे थे। बुधवार 56 वें दिन तहसीलदार के दलबदल के साथ आने की सूचना पर किसान उग्र हो गए और देर शाम कलेक्ट्रेट पहुंचकर तहसीलदार की शिकायत का पत्र दिया।
विज्ञापन

पत्र का संज्ञान लेते हुए डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे किसान यूनियन के प्रतिनिधिमण्डल को वार्ता के लिए कलेक्ट्रेट आमंत्रित किया था। 11 बजे जिलाध्यक्ष राम अशीष की अगुवाई में पूर्व जिलाध्यक्ष व मौजूदा जिला पंचायत सदस्य सुरेश चंद्र साहनी सात सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल के साथ वार्ता के लिए पहुंचे जिनसे डीएम ने लगभग आधे घंटे से अधिक वार्ता कर विश्वास दिलाया कि उनके सभी मांग बिंदु पर 30 दिन के भीतर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ता के बाद प्रतिनिधि मंडल धरना स्थल लौटे। शाम छह बजे सदर एसडीएम अवनीश त्रिपाठी व सदर तहसीलदार पंकज शाही से 30 दिन तक धरना स्थगित करने का लिखित पत्र लेकर भाकियू ने धरना समाप्त किया।
वर्जन
डीएम ने आश्वस्त किया है कि 30 दिन के भीतर भूमिहीनों का वाजिब हक लौटाया जाएगा। एसडीएम व तहसीलदार ने धरना स्थल पर संगठन को 30 में कार्रवाई करने का लिखित पत्र दिया। इसी के आधार पर 11 जून से चल रहा धरना प्रदर्शन 30 दिन तक स्थगित किया गया है।

-राम अशीष, जिलाध्यक्ष, भाकियू।
---------
तेंदुअहिया में पट्टे की जमीन का मामला लेकर किसान यूनियन का धरना चल रहा था। डीएम ने इनके प्रतिनिधि मंडल से बात की। इसके बाद धरना स्थल पर पहुंचकर धरना समाप्त कराया गया।
-पंकज शाही, तहसीलदार सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed