फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   After interrogation, German citizen handed over to Nepal Police

पूछताछ के बाद जर्मनी के नागरिक को नेपाल पुलिस को सौंपा

Sun, 02 Jan 2022 10:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
After interrogation, German citizen handed over to Nepal Police
पूछताछ के बाद जर्मनी के नागरिक को नेपाल पुलिस को सौंपा
विज्ञापन

सोनौली (महराजगंज)। भारत-नेपाल सीमा के सोनौली बॉर्डर पर नेपाल से भटककर भारतीय सीमा में पहुंचे जर्मनी के नागरिक को एसएसबी और सोनौली पुलिस ने जांच के दौरान पकड़ लिया। आब्रजन अधिकारियों की मदद से उससे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि विदेशी नागरिक सीमा से सटे नेपाल के एक होटल में रुका था। रास्ता भटककर वह भारतीय सीमा में आ गया था, जिसे जांच के दौरान जवानों ने पकड़ लिया। पूछताछ के बाद रविवार को उसे नेपाल पुलिस को सौंप दिया गया।
शनिवार की रात करीब नौ बजे एसएसबी और सोनौली पुलिस सरहद की मुख्य सीमा पर आने-जाने वालों की जांच कर रही थी। उसी दौरान एक विदेशी नागरिक नेपाल से भारत की तरफ जा रहा था। उसे सिपाहियों ने रोक लिया। भाषा नहीं समझ में आने के कारण उसको जवान पकड़ कर आब्रजन कार्यालय ले गए।
विज्ञापन

वहां आईबी और खुफिया विभाग की पूछताछ में युवक ने अपना नाम कुरतग्रेगोर, निवासी जर्मन बताया। उसने बताया कि वह नेपाल के एक होटल में रुका है। चौकी प्रभारी सोनौली स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि जर्मन नागरिक से पूछताछ के बाद उसे नेपाल पुलिस को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed