फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Advocates took to the streets in protest against the Act Amendment Bill

Maharajganj News: अधिनियम संशोधन बिल का विरोध, सड़क पर उतरे अधिवक्ता

Tue, 25 Feb 2025 06:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 25 Feb 2025 06:18 PM IST
विज्ञापन
Advocates took to the streets in protest against the Act Amendment Bill
महराजगंज। बार काउंसिल ऑफ इंडिया के आह्वान पर सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने मंगलवार को बाइक रैली निकालकर प्रदर्शन किया। अधिवक्ता अधिनियम संशोधन बिल 2025 के प्रति आक्रोश प्रकट किया।
विज्ञापन

अध्यक्ष करुणाकर पति त्रिपाठी और महामंत्री अनूप सिंह के नेतृत्व में संशोधन बिल की वापसी को लेकर नारेबाजी करते हुए शहर के सक्सेना चौक तक प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने रजिस्ट्री ऑफिस का घेराव कर वहां किसी भी प्रकार के कामकाज न करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

अध्यक्ष करुणाकर पति त्रिपाठी ने कहा कि इस संशोधन बिल की कोई आवश्यकता नहीं है। सरकार अधिवक्ताओं और न्यायिक विशेषज्ञों से बिना विमर्श किए न्याय पालिका पर संशोधन बिल थोप रही है। महामंत्री अनूप सिंह ने कहा कि संशोधन बिल से वादकारियों के हित को सीधे प्रभावित करेगी, जो कि न्यायहित के खिलाफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार अधिवक्ताओं पर नियंत्रण करके न्यायपालिका पर नियंत्रण करना चाहती है। प्रदर्शन में उपाध्यक्ष रविशंकर त्रिपाठी, गिरिजेश मिश्रा, संयुक्त मंत्री उमेश तिवारी, आफताब अंसारी, अजय चौधरी, कोषाध्यक्ष अजय वर्मा, पूर्व अध्यक्ष इंद्रासन सिंह, जितेंद्र सिंह मौजूद रहे।
कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अधिवक्ता अधिनियम संशोधन बिल और 9 सूत्री मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर से सक्सेना चौक पर प्रदर्शन किया। अध्यक्ष जितेंद्र लाल श्रीवास्तव ने बताया कि केंद्र सरकार जो कानून लाने की तैयारी कर रही है, वह ठीक नहीं है। कोषाध्यक्ष आनंद प्रकाश पांडेय ने कहा कि एडवोकेट अमेन्डमेंट बिल-2025 से अधिवक्ताओं के प्रैक्टिस के लिए खतरा साबित होगा।
कोषाध्यक्ष आनंद प्रकाश पांडेय ने कहा केंद्र सरकार अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट को दबाने के लिए यह अधिवक्ता एक्ट संशोधन बिल लाई है। इस दौरान राकेश कुमार, देवेश नारायण, रितेश कुमार, प्रेम प्रकाश शुक्ला, अशोक कुमार श्रीवास्तव, सतीश चंद पटेल, दीनानाथ, विकाश कुमार पांडेय, वीरभद्र पाल मौजूद रहे।
इसी तरह निचलौल तहसील परिसर में भी अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। उसके बाद अधिवक्ताओं ने मांग पत्र एसडीएम को सौंपा। इतना ही नहीं अधिवक्ताओं ने एसडीएम को पत्र सौंपने के बाद भी पूरे दिन कार्य बहिष्कार किया। इसके चलते विभिन्न कार्यों के लिए दूर दराज से तहसील पहुंचे फरियादियों को दुश्वारियां झेलनी पड़ीं। इस मौके पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संगम पांडेय, विजय तिवारी, विरेंद्र तिवारी, हरिश्चंद्र पांडेय, नवीन मिश्रा, त्रिपुरेश पांडेय मौजूद रहे।


अधिवक्ताओं ने फूंका प्रधानमंत्री और गृहमंत्री का पुतला
फरेंदा। बार काउंसिल ऑफ इंडिया के आह्वान पर सिविल कोर्ट बार और रेवेन्यू बार एसोसिएशन फरेंदा के अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को अधिवक्ता संशोधन विधेयक-2025 के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने विष्णु मंदिर, आंबेडकर तिराहे तक भ्रमण कर सरकार विरोधी नारे लगाकर आक्रोश जताया। अधिवक्ताओं ने प्रधानमंत्री व गृहमंत्री का आंबेडकर तिराहे पर पुतला भी फूंका। बाद में मुख्यमंत्री को संबोधित छह सूत्री ज्ञापन उपजिलाधिकारी मुकेश कुमार सिंह को सौंपा। इस मौके पर अध्यक्ष रविंद्र नाथ उपाध्याय, महामंत्री अनिल पासवान, अरविंद मिश्र, सुदेश मोहन श्रीवास्तव, मनोज मिश्र, डीएन चतुर्वेदी, डाॅ. मनीष चौबे, रामसहाय गुप्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed