{"_id":"6738fbcbf2c77761ea05be87","slug":"advocates-submitted-memorandum-to-the-superintendent-of-police-demanding-action-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-135876-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: अधिवक्ताओं ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: अधिवक्ताओं ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग
Sun, 17 Nov 2024 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 17 Nov 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। सिविल कोर्ट महराजगंज के अधिवक्ताओं ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर एक व्यक्ति पर धार्मिक भावना आहत करने का आरोप लगाते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की।
सिविल कोर्ट महराजगंज के अधिवक्ता अनूप कुमार सिंह की अगुवाई में सौंपे गए ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि जिले के चौपरिया निवासी एक युवक ने अपने फेसबुक आईडी व यू-ट्यूब चैनल पर अधिवक्ताओं के लिए गलत टिप्पणी की है। इस तरह का पोस्ट डाला गया है, जिससे अधिवक्ताओं में रोष है। इससे उनकी भावनाओं को भी ठेस पहुंची है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई है। ज्ञापन देते समय बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव, धर्मेंद्र त्रिपाठी सहित अन्य अधिवक्ता शामिल रहे।