{"_id":"623a0b42b290440f032d9971","slug":"advocates-stopped-judicial-work-maharajganj-news-gkp430721747","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ताओं ने बंद रखा न्यायिक कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ताओं ने बंद रखा न्यायिक कार्य
विज्ञापन
अधिवक्ताओं ने बंद रखा न्यायिक कार्य
फरेंदा। महराजगंज के अधिवक्ता गौरव जायसवाल की गोली मार कर की गई हत्या के विरोध में अधिवक्ता मंगलवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे। अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन भी किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम दिनेश कुमार मिश्रा सौंपकर हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।
सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुधेश मोहन श्रीवास्तव, रेवेन्यू बार के अध्यक्ष रामसेवक सिंह के साथ हरि ओम श्रीवास्तव, राघवेंद्र कुमार उपाध्याय, दिनेश श्रीवास्तव, विनोद तिवारी सहित तमाम वकील न्यायालय परिसर से प्रदर्शन करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे। जहां अधिवक्ताओं की सुरक्षा व आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के साथ ही परिजनों को 50 लाख रुपये की अहेतुक सहायता और परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी की मांग करते हुए ज्ञापन दिया।
अध्यक्ष ने कहा कि अधिवक्ता वर्ग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। आए दिन वकीलों की हत्या की घटनाएं हो रही हैं। ऐसे में कठोर कार्रवाई करने की मांग की गई। इस दौरान रामजीत प्रसाद, सुवाष चौधरी, अरविंद उपाध्याय, रामप्रताप यादव, सुनील मणि, रामरूप सावरकर, रवि पासवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा
नौतनवां। अधिवक्ता गौरव जायसवाल की हत्या के विरोध में रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में मंगलवार को अधिवक्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से हत्यारोपितों की गिरफ्तारी एवं पीड़ित आश्रित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की गई। अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या कर दिया जाना अत्यंत निंदनीय है। इस घटना में संलिप्त सभी दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो अधिवक्ता आंदोलन करेंगे।