{"_id":"6a02419c5fa8b88e6703a87d","slug":"advocates-begin-indefinite-strike-against-sdm-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-177088-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: एसडीएम के विरुद्ध अधिवक्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: एसडीएम के विरुद्ध अधिवक्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना शुरू
विज्ञापन
एसडीएम के स्थानांतरण की मांग पर अड़े अधिवक्ता
फरेंदा। अधिवक्ताओं ने सोमवार को उपजिलाधिकारी फरेंदा के कार्याें से नाराज होकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। अधिवक्ताओं ने एसडीएम पर मनमानेपन, तानाशाही रवैया एवं भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर विरोध-प्रदर्शन कर नारेबाजी की। साथ ही उपजिलाधिकारी कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए।
रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र सैनी व मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि फरेंदा के एसडीएम, एसओसी व नायब तहसीलदार के न्यायालय का बहिष्कार कुछ दिनों से चल रहा है। जिम्मेदारों के मनमानी व विधिक प्रक्रिया के विरुद्ध जाकर मुकदमों में आदेश पारित किया जा रहा है। इससे वादकारियों को न्याय नहीं मिल रहा है। इसके पूर्व भी जिलाधिकारी को भी ज्ञापन दिया गया लेकिन कोई सार्थक परिणाम नहीं निकला। उन्होंने कहा कि उपजिलाधिकारी के मनमानेपन, तानाशाही रवैया एवं भ्रष्टाचार के विरुद्ध धरना जारी है। पदाधिकारियों ने कहा कि यह धरना उपजिलाधिकारी के स्थानांतरण होने तक धरना जारी रहेगा। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष सेराज अहमद खां, रामसहाय गुप्ता, परमात्मा सिंह, लाल बहादुर पटेल, जगदंबा यादव, प्रदीप मौर्या मौजूद रहे।