फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Advocate injured in accident dies

Maharajganj News: हादसे में घायल अधिवक्ता की मौत

Thu, 27 Feb 2025 08:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 27 Feb 2025 08:58 PM IST
विज्ञापन
Advocate injured in accident dies
फरेंदा। गोरखपुर-सोनौली राजमार्ग पर दो फरवरी को सड़क हादसे में घायल अधिवक्ता की बुधवार की रात लखनऊ मेडिकल काॅलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे उनके परिजनों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, दो फरवरी को फरेंदा थाना क्षेत्र के डड़वार बुजुर्ग निवासी अशोक कुमार वरून (30) गुडडू को लेकर बाइक से फरेंदा की तरफ आ रहे थे। बनकटी अस्पताल के सामने पहुंचे थे तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हो गए।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने तत्काल दोनाें घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया था। वहां भी हालत में सुधार नहीं हुआ तो चिकित्सकों ने अशोक कुमार वरून को लखनऊ रेफर कर दिया था। जहां पर करीब 15 दिनों तक कोमा में रहने के बाद बुधवार की रात उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरेंदा थानाध्यक्ष प्रशांत पाठक के अनुसार तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया हैं।

अधिवक्ता के निधन पर शोक सभा
फरेंदा। सड़क हादसे में घायल अधिवक्ता अशोक कुमार वरून के निधन की खबर मिलते ही अधिवक्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर पूर्व अध्यक्ष प्रेम कुमार सिंह, सुदेश मोहन श्रीवास्तव, अनिल मौर्य, अरविंद मिश्रा, शंभूनाथ यादव, स्कंद श्रीवास्तव, संग्राम प्रसाद, भीमसेन गौतम ने शोक जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed