{"_id":"66eb6fc396ea43fbbe024504","slug":"admission-starts-in-government-iti-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-131578-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: राजकीय आईटीआई में प्रवेश शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: राजकीय आईटीआई में प्रवेश शुरू
Thu, 19 Sep 2024 05:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 19 Sep 2024 05:56 AM IST
विज्ञापन
फरेंदा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आईटीआई पिपरामौनी फरेंदा में सालों इंतजार के बाद प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। संस्थान से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को औद्योगिक दक्षता एवं तकनीकी कौशल प्रदान करने के लिए शासन ने निर्माण कराया है। प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने की जानकारी युवाओं को मिली तो खुशी से झूम उठे।
फरेंदा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को तकनीकी शिक्षा में कुशल बनाने के लिए शासन ने पिपरामौनी गांव में 10 करोड़ की लागत से आईटीआई काॅलेज की स्थापना कराया है जो करीब तीन वर्ष के बाद काॅलेज बनकर तैयार हुआ है। क्षेत्र के युवा करीब एक वर्ष से प्रवेश शुरू होने के इंतजार में रहे।
12 सितंबर को क्षेत्र के सभी ग्राम पंचायत के प्रधानों को काॅलेज के प्रधानाचार्य का पत्र प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने का मिला तो लोगों के खुशी का ठिकाना नहीं रहा। काॅलेज में इलेक्ट्रीशियन, फीटर, ड्रोन पायलट, ड्रोन टेक्नीशियन, कोपा व वेल्डर सहित महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए फैशन डिजाइनिंग के लिए छह सीटें रिक्त हैं।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य विनय कुमार गुप्ता के पत्र के अनुसार ड्राेन पायलट एवं ड्रोन टेक्नीशियन में पांच सीटें रिक्त हैं। पीपीपी प्राइवेट आईटीआई फरेंदा में सभी ट्रेडस में 15 से 20 सीटें रिक्त हैं। ग्राम प्रधानों से शासकीय कुशल भारत योजना के उद्धेश्यों की पूर्ति के लिए सहयोग की अपील की गई है। काउंसिलिंग के जरिए छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा।