{"_id":"68682e29daedbd5578051d41","slug":"administrations-action-on-school-vehicles-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-153657-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: स्कूल वाहनों पर चला प्रशासन का डंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: स्कूल वाहनों पर चला प्रशासन का डंडा
Sat, 05 Jul 2025 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 05 Jul 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
परतावल। यातायात पुलिस ने शुक्रवार को परतावल चौराहे पर स्कूल वाहनों की सघन चेकिंग चलाई। इस दौरान मानक के विपरीत संचालित वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 12 वाहनों का चालान किया।
साथ ही इन वाहनों पर कुल 28 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से स्कूल वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। अभियान के दौरान अधिकारियों ने वाहनों के कागजात, फिटनेस, इंश्योरेंस, चालक के लाइसेंस सहित सुरक्षा मानकों की जांच की। कई वाहन बिना फिटनेस, ओवरलोडिंग और अन्य नियमों का उल्लंघन करते पाए गए।
प्रभारी यातायात अरूणेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि परतावल में स्कूल कॉलेज के छात्र और छात्राओं के सुरक्षा के मद्देनजर स्कूली वाहनों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए निर्देशित किया गया।
विज्ञापन
स्कूली बसों में सेफ्टी मेजर गैस किट और फर्स्ट एड बॉक्स को भी चेक किया गया। चालकों को निर्धारित गति सीमा में ही वाहन चलाने के लिए निर्देशित किया गया, व फायर गैस किट और पर्याप्त मात्रा में फर्स्ट एड बॉक्स लेकर चलने के लिए कहा गया।
स्कूल में चलने वाली बसों का फिटनेस बीमा और डीएल इत्यादि की जांच की गई। 12 वाहनों का चालान कर 28 हजार का जुर्माना किया गया। उन्होंने बताया कि बच्चों की सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। संवाद