फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Administration strict to crack down on black marketing and illegal storage of gas

Maharajganj News: गैस की कालाबाजारी और अवैध भंडारण पर नकेल कसने को प्रशासन सख्त

Sun, 15 Mar 2026 02:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Administration strict to crack down on black marketing and illegal storage of gas
घरेलू गैस की आपूर्ति सुचारु करने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित, बनाए गए नोडल अधिकारी
विज्ञापन

महराजगंज। जनपद में घरेलू गैस की कालाबाजारी और अवैध भंडारण पर नकेल कसने के लिए प्रशासन सख्त हो गया है। जिलाधिकारी ने गैस वितरण से संबंधित सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए कंट्रोल रूम की स्थापना की है। इसके अलावा आमजन किसी भी समस्या के लिए कंट्रोल रूम 8423675896 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
कंट्रोल रूम के लिए नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) नवनीत गोयल (9412155781) हैं। एसडीएम विजय यादव (9358772891) सुबह आठ बजे से अपराह्न दो बजे तक कंट्रोल रूम का पर्यवेक्षण करेंगे। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने चारों तहसीलों के उपजिलाधिकारियों और क्षेत्राधिकारियों को भ्रमणशील रहकर एलपीजी गैस की काला बाजारी व अवैध भंडारण को रोकने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि यदि कोई एजेंसी या व्यक्ति अवैध भंडारण या कालाबजारी में लिप्त पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने गैस एजेंसियों पर सामान्य वितरण हेतु सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया ताकि ग्राहकों को नियमानुसार गैस सिंलेडर उपलब्ध हो सके। इस संदर्भ में चारों तहसीलों में जिलाधिकारी महोदय द्वारा प्रवर्तन दलों का गठन कर औचक रूप से छापेमारी करने और स्टॉक रजिस्टर और वितरण की जांच करने का निर्देश दिया। इसके अलावा जिलाधिकारी महोदय के निर्देश पर राजस्व विभाग, खाद्य एवं रसद विभाग तथा तेल कंपनियों के नोडल अधिकारियों के साथ स्थानीय प्रशासन व पुलिस के अधिकारी भी भ्रमणशील रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भ्रम फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
जिलाधिकारी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म के मैसेजेज तथा वीडियो आदि पर कड़ी नजर रखने और भ्रम फैलाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही का निर्देश दिया। उन्होंने निर्देशित किया है कि गैस सिलेंडर के वितरण में कानून व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न ना हो। इसके लिए गैस सिलिंडर ले जाने वाले वाहनों को जनपद में पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए। जिलाधिकारी ने कहा है एलपीजी के संबंध में भारत सरकार की ओर से अस्थायी रूप से घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है तथा इसके अतिरिक्त पारदर्शी वितरण के लिए ओटीपी के माध्यम से रीफिल डिलीवरी की व्यवस्था की जा रही है। कोई भी उपभोक्ता ऑनलाइन बुकिंग कर सकता है और बुकिंग के उपरांत एलपीजी सिलिंडर की आपूर्ति होम डिलीवरी के माध्यम से सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता अनावश्यक रूप से एलपीजी का भंडारण न करें और न ही गैस एजेंसियों पर भीड़ लगाएं।


स्टॉक में हैं 5,582 सिलिंडर
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में पेट्रोल व डीजल की भी पर्याप्त उपलब्धता है। जनपद में 13 मार्च को 9,663 घरेलू गैस सिलिंडरों की बुकिंग थी जबकि सिलिंडरों का स्टॉक 15,343 था। इसके सापेक्ष 13 मार्च को 9,761 घरेलू गैस सिलेंडरों की बिक्री हुई। 14 मार्च को घरेलू गैस सिलेंडरों का प्रारंभिक स्टॉक 5,582 है। वितरण सुचारू रूप से जारी है और अब तक कोई समस्या नहीं है। जनपद में आईओसीएल की 18, बीपीसीएल की 09 और एचपीसीएल की 20 एजेंसियों के माध्यम से एलपीजी सिलिंडर की आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed