फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Administration strict on negligence of doctors, inquiry committee formed

Maharajganj News: डॉक्टरों की लापरवाही पर प्रशासन सख्त, जांच समिति गठित

Wed, 08 Oct 2025 01:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Administration strict on negligence of doctors, inquiry committee formed
महराजगंज। फरेंदा स्थित एक निजी अस्पताल में महिला के इलाज में लापरवाही बरती गई थी। इसके कुछ दिनों के बाद महिला की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने घटना को गंभीर मानते हुए तत्काल जांच के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की है। समिति में एसीएमओ डॉ. वीरेंद्र कुमार आर्या, डिप्टी सीएमओ व नोडल अधिकारी निजी अस्पताल डॉ. केपी सिंह और डॉ. दुर्गेश सिंह को नामित किया गया।
विज्ञापन

सीएमओ ने समिति को निर्देशित किया है कि वे तीन दिनों के भीतर विस्तृत जांच रिपोर्ट साक्ष्यों सहित प्रस्तुत करें, ताकि दोषी पाए जाने पर अस्पताल संचालक और जिम्मेदार डॉक्टरों के विरुद्ध कार्रवाई की जा सके। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसडीएम शैलेंद्र गौतम, क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध कुमार, सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ला, डिप्टी सीएमओ डॉ. राजेश द्विवेदी ने अस्पताल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed