फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Administration defeated Media XI in sweep friendly cricket match

Maharajganj News: स्वीप मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मुकाबले में प्रशासन ने मीडिया एकादश को हराया

Mon, 13 May 2024 04:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 13 May 2024 04:58 AM IST
विज्ञापन
Administration defeated Media XI in sweep friendly cricket match
महराजगंज। स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता के लिए रविवार को जिला क्रीड़ा स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट मैच में प्रशासन व मीडिया एकादश के बीच रोचक मुकाबला हुआ, जिसमें प्रशासन एकादश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मीडिया एकादश को 32 रन से पराजित किया। मैच में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्रशासन एकादश के एएसपी आतिश सिंह व मीडिया एकादश के अमित त्रिपाठी को व्यक्तिगत रुप से पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

मतदाता जागरूकता के दृष्टिगत आयोजित इस मुकाबले में टॉस प्रशासन एकादश के कप्तान सोमेंद्र मीणा ने जीता व पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। प्रशासन एकादश की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में छह विकेट खोकर 149 रन बनाए। प्रशासन एकादश की ओर से एएसपी आतिश कुमार सिंह ने शानदार 48, एसडीएम रमेश कुमार ने 31 व तहसीलदार अमित सिंह ने 18 रनों का योगदान दिया। मीडिया की ओर से सुदेश व विवेक ने दो-दो व अनुज ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन

150 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मीडिया एकादश की टीम निर्धारित ओवरों में छह विकेट पर 117 रन ही बना सकी और 32 रन से हार गई। मीडिया की ओर से अमित त्रिपाठी ने 42, अनुज ने 23 व संतोष ने 11 रनों का योगदान दिया। प्रशासन एकादश की ओर से एसडीएम नवीन कुमार ने तीन, तहसीलदार अमित सिंह , सीओ अनिरुद्ध व पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। अंपायर की भूमिका अधिवक्ता अवनीश त्रिपाठी व महताब आलम ने निभाई, जबकि स्कोरिंग आफताब आलम और विंध्यवासिनी सिंह ने किया। विजेता व उपविजेता टीम को ट्राफी देते जिलाधिकारी अनुनय झा ने दोनो टीमों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान एडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा, अतिरिक्त उप जिलाधिकारी मदन मोहन वर्मा, सहायक निबंधक सहकारिता सुनील कुमार गुप्ता, जिला दिव्यांग जन सशक्तीकरण अधिकारी शांत प्रकाश श्रीवास्तव, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कन्हैया यादव, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
जिलाधिकारी ने कमेंट्री से शमा बांधा
जिलाधिकारी अनुनय झा ने पूरे मैच के दौरान अपनी कमेंट्री से उपस्थित लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। दर्शकों के साथ खिलाडियों ने भी उनके कमेंट्री का लुत्फ उठाया और उनकी जमकर सराहना की। जिलाधिकारी के द्वारा किए जा रहे कमेंट का दोनो टीमों के खिलाड़ियों का आनंद लिया। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सभी दिव्यांगजनों को स्वीप टी–शर्ट और कैप प्रदान किया और उनके साथ फोटो खिंचवाया।
-------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed