फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Adjustment process in single schools in cold storage

Maharajganj News: एकल विद्यालयों में समायोजन की प्रक्रिया ठंडे बस्ते में

Sun, 25 Aug 2024 03:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 25 Aug 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
Adjustment process in single schools in cold storage
महराजगंज। परिषदीय विद्यालयों में मानक से अधिक शिक्षक तैनाती पर विराम लगाने के लिए शासन स्तर पर सरप्लस शिक्षकों के समायोजन की प्रक्रिया चल रही थी। इसके लिए मानव संपदा पोर्टल पर लगभग 100 से अधिक सरप्लस शिक्षकों का ब्योरा भी विभाग अपलोड करा चुका था, लेकिन अचानक शासन ने इस प्रक्रिया को नये सिरे से कराने की बात कहकर इसे ठंडे बस्ते के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन

छात्र-शिक्षक अनुपात बनाए रखने के साथ शिक्षा में सहूलियत के लिए सरप्लस शिक्षकों की सूची विभाग तैयार करवा रहा था। इसके तहत सभी विकासखंड ने मानव संपदा पोर्टल पर 31 जून 2024 की छात्र संख्या फीड कर शिक्षकों की जानकारी भी दर्ज हो रही थी। जिले में 1705 परिषदीय विद्यालय हैं, जिसमें करीब दो लाख 46 हजार से अधिक बच्चे पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत 30 बच्चों पर एक शिक्षक, 45 बच्चों पर दो, 60 बच्चों पर तीन तथा 90 बच्चों पर चार शिक्षकों की जरूरत होती है, लेकिन जिले में कहीं बच्चे अधिक हैं तो कहीं शिक्षक कम हैं, कहीं बच्चे कम हैं तो शिक्षक अधिक हैं। 60 स्कूल इसके कारण एकल शिक्षक के भरोसे चल रहे थे। नई व्यवस्था के तहत सरप्लस शिक्षकों का एक विद्यालय से दूसरे में स्थानांतरण किया जाना था। नीति थी कि एक ब्लाॅक से दूसरे ब्लाॅक में समायोजन में कोई भी विद्यालय एकल न रहे, लेकिन शनिवार से इस प्रक्रिया को रोक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरप्लस शिक्षकों व बच्चों का डाटा मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड करने का कार्य चल रहा था। इस बीच प्रक्रिया रुकने की सूचना पर कार्य स्थगित कर दिया गया है। अभी शासन से इस मामले में कोई पत्र नहीं मिला है।
-श्रवण गुप्ता, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed