फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   ADHAR CARD will be made 46603 students

46603 परिषदीय विद्यार्थियों का बनेगा आधार

Wed, 06 Apr 2022 12:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
ADHAR CARD will be made  46603 students
दो हफ्ते में 46,603 परिषदीय विद्यार्थियों का बनेगा आधार कार्ड
विज्ञापन

महराजगंज। कोविड व अन्य कारणों से वंचित जिले के 46,603 विद्यार्थियों का आधार कार्ड बनाया जाएगा। 20 अप्रैल से पूर्व चिन्हित विद्यार्थियों का कार्ड बनाए जाने के लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिले में वित्तीय वर्ष 2021-22 मेें कुल चिन्हित 2,33,015 का आधार कार्ड बनवाया जाना था जिसमें से जिम्मेदारों ने 1,86,412 विद्यार्थियों का आधार कार्ड बनवा दिया। शेष बचे 46,603 विद्यार्थियों का कोविड के कारण कार्ड नहीं बन सका। इसके बाद चुनाव संबंधी गतिविधियों में समय बीत गया। अब जबकि सभी प्रक्रिया को पूरा कराया जा चुका है तो शेष बचे 46603 विद्यार्थियों का आधार कार्ड बनवाने के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। उनसे कहा गया है कि वे प्रत्येक दशा में 20 अप्रैल तक कार्ड का बनवाना सुनिश्चित करें। प्रभारी बीएसए रवींद्र सिंह ने बताया कि निर्धारित समयसीमा में वंचित सभी विद्यार्थियों का आधार बनवाने पर जोर होगा।
विज्ञापन

स्कूल चलो अभियान का ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम आज
महराजगंज। स्कूल चलो अभियान का ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम बुधवार को होगा। इसे सफल बनाने को लेकर सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। कार्यक्रम के तहत रैली निकाली जाएगी व अधिक से अधिक बच्चों के नामांकन के लिए आमजन को प्रेरित किया जाएगा। यह जानकारी जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता अनुपम पाल ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed