फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Activists mobilized against CDPO, complaint

Maharajganj News: सीडीपीओ के खिलाफ कार्यकर्ता लामबंद, शिकायत

Tue, 06 May 2025 09:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 06 May 2025 09:17 PM IST
विज्ञापन
Activists mobilized against CDPO, complaint
महराजगंज। आंगनबाड़ी कर्मचारी व सहायिका एसोसिएशन की कार्यकर्ताओं ने नौतनवा सीडीपीओ पर प्रोत्साहन राशि भुगतान के लिए कमीशन मांगने और दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया। इसको लेकर मंगलवार को सीडीओ से शिकायत की।
विज्ञापन

सीडीओ ने मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी को बुलाकर मामले के निस्तारण की जिम्मेदारी सौंपी। आंगनबाड़ी कर्मचारी व सहायिका एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष कुसुमकांति त्रिपाठी व एसोसिएशन की विधिक सलाहकार एडवोकेट रमाकांति त्रिपाठी के नेतृत्व में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सीडीओ ऑफिस के समक्ष ज्ञापन लेकर पहुंचीं तो सीडीओ ने स्वयं उनकी समस्या की मौखिक जानकारी लेते हुए मौके पर डीपीओ दुर्गेश कुमार को बुलाकर मामला निस्तारण के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने सौंपे गए ज्ञापन में सीडीपीओ नौतनवा पर पीएलआई (प्रोत्साहन राशि) तीन माह से न देने का आरोप लगाया। कहा कि प्रोत्साहन राशि के लिए उन लोगों से कमीशन की मांग की जा रही है। 26 अप्रैल को हम लोग सीडीपीओ दफ्तर शिकायत लेकर गए। सीडीपीओ ने अभद्रता की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपस्थित सुपरवाइजर ने भी सीडीपीओ का पक्ष लेकर कार्यकर्ताओं को धमकाया। आरोप लगाया कि वह अपने गृह ब्लाॅक में विगत दो वर्ष से तैनात हैं जबकि नियम के मुताबिक उन्हें गैर जनपद में स्थानांतरित किया जाना चाहिए। इस मौके पर उपाध्यक्ष उमा त्रिपाठी, पूनम श्रीवास्तव, रिंकी देवी, मालती गोंड़, सीमा चौधरी, खजांती गोंड़, रानी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed