{"_id":"5c5737bdbdec224bc62b4e9e","slug":"action-will-not-take-place-on-the-exam-duty","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा ड्यूटी पर न पहुंचने पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा ड्यूटी पर न पहुंचने पर होगी कार्रवाई
Mon, 04 Feb 2019 12:19 AM IST
राकेश पांडेय
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो)
Published by: राकेश पांडेय
Updated Mon, 04 Feb 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा ड्यूटी पर न पहुंचने पर होगी कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। बीएसए जगदीश शुक्ला ने शनिवार को खंड शिक्षा अधिकारियों व सह समन्वयकों के साथ बैठक कर बोर्ड परीक्षा केंद्रों को चेकलिस्ट के अनुसार जांच कर रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि जिन लोगों की बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी लगाई है, वह केंद्र पर अनुपस्थित पाए गए तो कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि जिले में सात फरवरी से यूपी बोर्ड की परीक्षा शुरू होगी। परीक्षा कल विहीन संपन्न कराने के लिए उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारियों को केंद्रों की जांच कर दिशानिर्देशों के अनुरूप व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। केंद्रों पर निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी कैमरा, वायस रिकार्डर आदि सुरक्षित रखने की व्यवस्था, फर्नीचर, शौचालय, पेयजल, दरवाजे व खिड़की आदि की जांच करें। उन्होंने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से संचालित बोर्ड परीक्षा के सफल संचालन के लिए परिषदीय विद्यालयों के अध्यापकों की ड्यूटी लगाई गई है। उन अध्यापकों को निर्देश दिए गए हैं कि जिस दिन बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी नहीं रहेगी, उस दिन अपने स्कूल में उपस्थित होकर शिक्षण कार्य करें। निरीक्षण के दौरान यदि कोई अध्यापक बोर्ड परीक्षा में अनुपस्थित मिला तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह निर्देश भी दिए कि सभी बीआरसी पर 50-50 अध्यापकों की आरक्षित सूची रखी जाए, ताकि बोर्ड परीक्षा के दौरान जरूरत पड़ने पर शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जा सके। उन्होंने आगाह किया कि बोर्ड परीक्षा के दौरान किसी भी खंड शिक्षा अधिकारी, सह समन्वयक, एनपीआरसी समन्वयक एवं अध्यापक का अवकाश स्वीकृत नहीं होगा। विशेष परिस्थितियां पैदा होने पर अवकाश के संबंध में विचार किया जाएगा। उन्होंने सभी एबीआरसी को बीआरसी पर सुबह 8 बजे उपस्थित रहने के निर्देश दिए। उन्होंने जो खंड शिक्षा अधिकारी निरीक्षण आख्या पोर्टल पर अपलोड नहीं कर रहे हैं, उनसे तीन दिन के अंदर कार्यालय में स्पष्टीकरण भेजने की हिदायत दी।