{"_id":"650deb54ecce7c28770773c5","slug":"action-will-be-taken-against-the-medical-officer-in-charge-of-absent-siswa-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1022-6360-2023-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: अनुपस्थित सिसवा के प्रभारी चिकित्साधिकारी के खिलाफ होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: अनुपस्थित सिसवा के प्रभारी चिकित्साधिकारी के खिलाफ होगी कार्रवाई
विज्ञापन
फोटो- जिलाधिकारी ने दस्तक व संचारी रोग अभियान संबंधी बैठक में दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जेई-एईएस के मामलों में बढ़ोतरी पर नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने तत्काल स्थिति को सुधारने का निर्देश दिया। संवेदनशील क्षेत्रों को चिह्नित कर सफाई व टीकाकरण आदि करने में तेजी दिखाने को कहा। साथ ही बैठक में बिना किसी सूचना के अनुपस्थित रहने पर सिसवां के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगते हुए विभागीय कार्रवाई का निर्देश दिया।
डीएम शुक्रवार की देर शाम दस्तक व संचारी रोग अभियान के संबंध में अंतर विभागीय बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, सभी अधिशासी अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व मलेरिया अधिकारी सभी वार्डों, गांवों व स्कूलों मेंं झाड़ियों की कटाई कराने के साथ ही फागिंग व दवाओं का छिड़काव व सफाई को सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि दो अक्तूबर को जिला स्तरीय अधिकारियों की टीम बनाकर सफाई कार्यों की जानकारी ली जाएगी। जहां कमी मिलेगी वहां के दोषियोंं के विरुद्ध कठोर कार्रवाई भी होगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि वे सुअरबाड़ों को आबादी के बाहर स्थापित कराएं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीना वर्मा ने जेई-एईएस, मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया व कालाजार से ग्रसित मरीजों व मौतों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी यावर अब्बास, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता के साथ ही स्वास्थ्य विभाग के कर्मी मौजूद रहे।