{"_id":"697e6c72a798fcedde07bcaf","slug":"accused-of-throwing-married-woman-and-child-out-of-the-house-fir-registered-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-170540-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: विवाहिता को बच्चे सहित घर से निकालने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: विवाहिता को बच्चे सहित घर से निकालने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के सुमेरगढ़ बिचला टोला की विवाहिता ने ससुरालियों पर दहेज के लिए उत्पीड़न, मारपीट और धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है।
थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। रागिनी सिंह का कहना है कि उसकी शादी करीब दो वर्ष पहले हुई थी। शादी के बाद ससुराल पहुंचते ही सास गिरजा देवी, ससुर रामभवन सिंह, देवर आदित्य सिंह और पति बलिराम सिंह अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे गाली-गलौज देते हुए मारने-पीटने लगे।
रागिनी के अनुसार, करीब डेढ़ वर्ष पहले दहेज में दो लाख रुपये और परिजनों के लिए सोने के गहने लाने की मांग करते हुए उसे घर से निकाल दिया गया। आरोप है कि ससुराल पक्ष ने धमकी दी कि यदि मांग पूरी नहीं की गई तो जान से मार दिया जाएगा।