फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Accused of theft including two bikes arrested, sent jail

Maharajganj News: दो चोरी की बाइक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

Wed, 30 Jul 2025 07:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 30 Jul 2025 07:35 PM IST
विज्ञापन
Accused of theft including two bikes arrested, sent jail
सिसवा बाजार। कोठीभार थाना पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ कुशीनगर के बरगहा थाना नेबुआ नौरंगिया निवासी नूर आलम को पकड़ लिया। उसकी निशानदेही पर एक और चोरी की बाइक बरामद हुई। बाद में केस दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

कोठीभार थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस टीम मंगलवार की रात कस्बे के चोखराज तुलस्यान स्कूल के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति बाइक से आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने रोककर बाइक का दस्तावेज मांगा, जिसे वह दिखा नहीं पाया। पुलिस टीम ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो उसने बाइक चोरी की बताई। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने बसुली फार्म से एक और बाइक बरामद की।
विज्ञापन

उसने अपना नाम नूर आलम निवासी बरगहा, थाना नेबुआ नौरंगिया, कुशीनगर का बताया। उसकी निशानदेही पर पुलिस टीम ने बसुली फार्म से एक बाइक बरामद कर आरोपी को संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक इस संदर्भ में बताया कि नूर आलम शातिर अपराधी है। उस पर अब तक खड्डा थाना में तीन, रामकोला थाना में दो और कोठीभार थाने में दो केस दर्ज हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed