{"_id":"6a1c9f16fde7aaae71092602","slug":"accused-of-sexually-abusing-a-minor-arrested-maharajganj-news-c-209-1-skn1001-151428-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नाबालिग के यौन शोषण का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नाबालिग के यौन शोषण का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
संतकबीरनगर। थाना धनघटा पुलिस ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने तथा यौन उत्पीड़न करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। उस पर पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज है।
पुलिस के अनुसार, थाना धनघटा क्षेत्र के दुघरा उर्फ खैरा निवासी धीरज उर्फ नीरज के खिलाफ 10 मई को पीड़िता के पिता ने तहरीर देकर नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया था। इस संबंध में थाना धनघटा में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जांच के दौरान पुलिस को साक्ष्य संकलन में यौन उत्पीड़न तथा पीड़िता के गर्भवती होने की पुष्टि हुई। इसके बाद प्राथमिकी में पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गईं। पुलिस ने रविवार को उमरिया बाजार स्थित दुर्गा मंदिर के पास से आरोपी धीरज उर्फ नीरज को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।