{"_id":"5f7b54bd8ebc3e9be1055cb9","slug":"accused-of-sexual-abuse-by-pretending-to-marry-maharajganj-news-gkp368209218","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप
विज्ञापन

चौक बाजार। क्षेत्र के एक ग्राम सभा निवासी एक युवती ने क्षेत्र के युवक पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के एक ग्राम सभा निवासी युवती का दूसरे गांव के निवासी युवक से करीब तीन वर्षों से प्रेम संबंध चल रहा था। दोनो मोबाइल पर बात करते थे। युवक शादी करने के लिए भरोसा देता रहा। युवक के परिजनों ने उसकी शादी कहीं दूसरे जगह तय कर दी। जब इस बात की जानकारी युवती को हुई तो युवक पर शादी का दबाव बनाने लगी।
युवक घर छोड़ कहीं बाहर चला गया। इससे नाराज युवती ने उसके विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उप निरीक्षक लालचंद भारती ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर आरोपी के विरुद्ध जरूरी कार्रवाई की जाएगी।