फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Accused of rape by blackmailing, case registered

Maharajganj News: ब्लैकमेल कर दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज

Sun, 09 Nov 2025 02:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Accused of rape by blackmailing, case registered
मिठौरा। ठूठीबारी थाना क्षेत्र के भगवानपुर निवासी सोनू कन्नौजिया के खिलाफ युवती का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करके दुष्कर्म करने का केस दर्ज हुआ है। पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सिंदुरिया थाना क्षेत्र के एक ग्राम सभा निवासी युवती ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर ठूठीबारी थानाक्षेत्र के भगवानपुर निवासी युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोपी चार साल से ब्लैकमेल करके शारीरिक संबंध बना रहा था। युवक ने युवती का अश्लील वीडियो मोबाइल फोन से बना लिया था और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा है। आरोपी ने युवती से करीब तीन लाख रुपये भी ले लिया है। शिकायत पत्र में पीड़िता ने कहा कि 29 अक्तूबर 2025 को उक्त अरोपी करीब 6-7 बजे शाम युवती के घर में घुस गया और उक्त वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए दुष्कर्म किया। युवती के शोर मचाने पर उसे मार-पीट कर भाग गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed