{"_id":"6a67bd72b1b30303e603c4a0","slug":"accused-of-pulling-out-a-pistol-during-a-dispute-with-a-bjp-leader-maharajganj-news-c-7-1-gkp1056-1399800-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: भाजपा नेता से विवाद में पिस्टल निकालने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: भाजपा नेता से विवाद में पिस्टल निकालने का आरोप
विज्ञापन
महराजगंज। शहर के फरेंदा रोड पर भारतीय स्टेट बैंक के समीप सोमवार रात करीब नौ बजे भाजपा के जिला मंत्री दिनेश जायसवाल के वाहन में एक थार की टक्कर लग गई। हादसे के बाद दोनों पक्षों के बीच शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते विवाद में बदल गई।
भाजपा नेता का आरोप है कि थार चालक ने न केवल उनके साथ अभद्रता की बल्कि विरोध करने पर पिस्टल निकालकर धमकी भी दी। घटना की सूचना मिलने पर सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए थाने ले आई। इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
सदर कोतवाल निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि वाहन टकराने के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। जांच के लिए दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि आरोपी के नाम पिस्टल का वैध लाइसेंस है लेकिन मौके पर पिस्टल निकालने की पुष्टि फिलहाल नहीं हो सकी है।