फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Accused of assaulting married woman for not getting a bike in dowry, FIR lodged

Maharajganj News: दहेज में बाइक न मिलने पर विवाहिता से मारपीट का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Thu, 18 Dec 2025 01:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Accused of assaulting married woman for not getting a bike in dowry, FIR lodged
ससुराल पक्ष पर शादी के बाद से ही दहेज में बाइक न मिलने को लेकर पीड़िता को प्रताड़ित करने का आरोप
विज्ञापन

परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने पति समेत ससुराल पक्ष पर दहेज में बाइक की मांग को लेकर मारपीट, जान से मारने की धमकी और लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाया है।

बनकटिया निवासी पीड़िता पूजा के अनुसार उसकी शादी 4 मई 2023 को कुशीनगर जनपद के एकडंडी गांव निवासी अमित प्रजापति से हुई थी। शादी में पीड़िता के पिता द्वारा करीब तीन लाख रुपये नकद, सोने के गहने सहित घरेलू सामान दिया गया था। बावजूद इसके ससुराल पक्ष शादी के बाद से ही दहेज में बाइक न मिलने को लेकर पीड़िता को प्रताड़ित करता रहा। आरोप है कि 14 दिसंबर की शाम करीब 7 बजे सास ने दहेज में बाइक लाने की मांग की और असमर्थता जताने पर पति, सास, ससुर व ननद ने गाली-गलौज करते हुए पीड़िता के साथ बेरहमी से मारपीट की।
विज्ञापन


इसी दौरान ससुर ने जान से मारने की नीयत से लोहे की रॉड से वार किया। बचने के प्रयास में रॉड पीड़िता के कंधे पर लगा और उसकी हड्डी टूट गई। शोर सुनकर मोहल्ले के लोगों ने पहुंचकर बीच-बचाव किया। सूचना पर 112 पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में पीड़िता के पिता व भाई उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खड्डा ले गए। एक्स-रे रिपोर्ट में कंधे की हड्डी टूटने की पुष्टि हुई है। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पति अमित प्रजापति, ससुर बालमुकन्द, सास जडावती, ननद सन्जू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed