फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Accused in-laws of throwing married woman out of the house, FIR registered

Maharajganj News: ससुरालियों पर विवाहिता को घर से निकालने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Sat, 24 Jan 2026 02:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Accused in-laws of throwing married woman out of the house, FIR registered
दहेज की मांग, मारपीट, गर्भपात करवाने और घर से निकालने का आरोप
विज्ञापन

महराजगंज। फरेन्दा थाना क्षेत्र के ग्राम भगवतनगर परसिया टोला बगलवा निवासी पूजा चौधरी ने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग, मारपीट, गर्भपात करवाने और घर से निकालने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपा है। पुलिस ने केस दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है।
पूजा ने आरोप लगाया है कि पति और ससुराल वालों ने लगातार प्रताड़ित किया और 10 दिसंबर 2025 को समस्त स्त्रीधन हड़पकर उन्हें घर से बाहर कर दिया। पूजा चौधरी की शादी 28 मई 2023 को हिंदू रीति-रिवाज से सिद्धार्थनगर जिले के रामपुर टोला परवानी नगर निवासी संजय चौधरी से हुई थी। शादी के समय पूजा के पिता उमाशंकर ने तीन लाख रुपये नकद सहित अन्य सामान दिया था। पूजा ने बताया कि कुछ समय बाद उनके पति संजय, सास मालती, ससुर फूलचंद चौधरी, देवर राकेश और ननद रीता व सीता ने उनके पिता से दो लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। पूजा ने मारपीट का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

आरोप है कि मारपीट के कारण अगस्त 2023 में पूजा के गर्भ में पल रहा तीन माह का भ्रूण विकसित नहीं हो सका। घटना के बाद पूजा ने फरेंदा थाने में सूचना दी और पंचायत कराई गई। एक सुलहनामा भी लिखवाया गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। थानाध्यक्ष फरेंदा योगेन्द्र राय ने बताया कि आरोपी संजय चौधरी, सास मालती, ससुर फूलचंद, राकेश चौधरी, रीता, सीता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed