फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Accused driver arrested in dumper collision case, four youths died

Maharajganj News: डंपर की टक्कर से चार युवकों की मौत मामले में आरोपी चालक गिरफ्तार

Sun, 23 Aug 2026 01:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Accused driver arrested in dumper collision case, four youths died
निचलौल। डंपर की चपेट में आने से चार युवकों की मौत के मामले में निचलौल पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार जांच में आरोपी के पास भारी व्यावसायिक अथवा परिवहन वाहन चलाने का वैध लाइसेंस नहीं मिला। इसके बावजूद वह डंपर चला रहा था। पुलिस ने आरोपी पर तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाया है। मामले में चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है। आरोपी चालक राहुल कुशवाहा (22) पुत्र संजय कुशवाहा, निवासी जंगल शाहपुर, पोस्ट सिंघापट्टी, थाना कोतवाली पडरौना, जनपद कुशीनगर, शुक्रवार को अपने पिता के साथ थाने पहुंचा था।
विज्ञापन

पुलिस ने उसके ड्राइविंग लाइसेंस की जांच की तो वह व्यावसायिक या परिवहन वाहन चलाने के लिए वैध नहीं पाया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी डंपर संख्या यूपी 53 जेटी 5551 चला रहा था। इसके द्वारा चलाए जा रहे डंपर की टक्कर से निचलौल थानाक्षेत्र के ग्राम पंचमा केवटानी टोला निवासी रवि पुत्र रामव्यास, शनि पुत्र रामकयास, विवेक पुत्र दिवंगत संतोष तथा मिर्जापुर के गोगहरा निवासी रिकेश पुत्र श्रीपत वियार की मौत हो गई थी। पुलिस ने आरोपी को थाना परिसर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed