फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Accused carrying reward for deadly attack on police personnel arrested

Maharajganj News: पुलिस कर्मियों पर जानलेवा हमला करने का इनामी आरोपी गिरफ्तार, कई दिनों से थी तलाश

Mon, 18 Dec 2023 05:16 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Mon, 18 Dec 2023 05:16 PM IST
सार

अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी जमालुद्दीन निवासी हरिहर पट्टी टेकुआतार थाना रामकोला जनपद कुशीनगर की तलाश की जा रही थी जिसे मुखबिर की सूचना पर पनियरा थाना क्षेत्र के बनरहवां पुल के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
Accused carrying reward for deadly attack on police personnel arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महराजगंज जिले के पनियरा पुलिस और सर्विलांस की संयुक्त टीम सोमवार को पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला करने वाले इनामी आरोपी को बनरहवा पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। लंबे समय से फरार आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।  

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, बीते नौ अगस्त 2023 को उन्हे मुखबिर से सूचना मिली कि एक बोलेरो पिकअप में चालक समेत तीन लोग सवार हैं, जो गाय के बछड़ों को लादकर गोकशी के लिए बिहार जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम पनियरा कस्बा स्थित यूनियन बैंक के आगे बैरिकेटिंग कर संदिग्ध वाहनों की जांच करने लगे।
विज्ञापन


इसी बीच मुजरी की तरफ से एक तेज रफ्तार पिकअप आती दिखाई दी जिसे संदिग्ध होने पर रोकने का प्रयास किया गया। पिकअप चालक पुलिस टीम पर वाहन चढ़ाने का प्रयास कर बभनौली की तरफ भागने लगा। लेकिन पुलिस कर्मी मौके पर किसी तरह सुरक्षित बच वाहन का पीछा करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: आशा से निराशा: नर्सिंग होम में हालत बिगड़ी, मेडिकल कॉलेज में मौत पर हंगामा

वहीं बभनौली पिकेट पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी पर देख वाहन चालक पिकअप को मोड़कर पुनः मुजुरी की तरफ भागने लगा। कुछ ही देर बाद वाहन मुजुरी से अड़बड़हवा की तरफ मुड़ गई। पीछा करते हुए अड़बड़हवा गांव के पास पहुंचा तो देखा कि पिकअप रोड के किनारे खड़ा है। जबकि मौके से सभी आरोपी भाग निकले थे। जिन्हें गिरफ्तार करने के लिए इर्द गिर्द काफी तलाश की गई, लेकिन आरोपी पुलिस टीम को चकमा देकर भाग निकले थे।

इसे भी पढ़ें: गणतंत्र दिवस परेड में कदमताल करेंगी गोरक्षनगरी की दो बेटियां, कार्यक्रम के लिए हुआ चयन

वहीं पिकअप की तलाशी लेने पर आठ गाय के बछड़े बरामद हुए जिस मामलें में आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर 28 अक्तूबर 2023 को फरार आरोपी अब्दुल उर्फ अबुल हसन निवासी हरिहर पट्टी टेकुआतार थाना रामकोला जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।

अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी जमालुद्दीन निवासी हरिहर पट्टी टेकुआतार थाना रामकोला जनपद कुशीनगर की तलाश की जा रही थी जिसे मुखबिर की सूचना पर पनियरा थाना क्षेत्र के बनरहवां पुल के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed