{"_id":"6a3aef1a64dfdb4a5f0d1e52","slug":"accusation-of-causing-a-marriage-to-be-called-off-by-showing-a-young-womans-obscene-photos-and-videos-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-179765-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: युवती का अश्लील फोटो-वीडियो दिखाकर शादी तोड़वाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: युवती का अश्लील फोटो-वीडियो दिखाकर शादी तोड़वाने का आरोप
विज्ञापन
विरोध करने पर आरोपी ने की युवती की मां और भाई से मारपीट
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक पर युवती का अश्लील फोटो-वीडियो दिखाकर उसकी शादी तोड़वाने का आरोप लगा है। आरोप है कि विरोध करने पर युवक ने युवती की मां और भाई के साथ मारपीट की। युवती की मां ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर ग्राम बसहिया बुजुर्ग टोला नेवाजी बारी निवासी युवक पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, कोठीभार थाना क्षेत्र निवासिनी युवती की मां ने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी पुत्री की शादी पहले बसहिया बुजुर्ग टोला नेवाजी बारी निवासी एक युवक के साथ तय हुई थी, मगर बाद में रिश्ता उचित न लगने पर संबंध विच्छेद कर लिया गया। इसके बाद पुत्री का विवाह कुशीनगर जनपद के फाजिलनगर क्षेत्र में तय किया गया।
आरोप है कि जिस युवक के साथ पहले शादी तय हुई थी उसने कुशीनगर के युवक को उसकी पुत्री का अश्लील फोटो और वीडियो दिखाया। आरोप है कि आरोपी युवती को बदनाम करके रिश्ता तोड़वाने की कोशिश कर रहा है। युवती की मां का कहना है कि 20 जून को वह अपनी बहन के घर नेवाजी बारी में एक शादी समारोह में शामिल होने आई थी। इसी दौरान उसे इसकी जानकारी मिली। जब उसने आरोपी युवक से शिकायत की तो वह नाराज हो गया।
विज्ञापन
आरोप है कि युवक ने अपने 3-4 अज्ञात साथियों के साथ मिलकर मां और उसके पुत्र को घेर लिया तथा गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों से मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। महिला ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। एसओ सत्यप्रकाश सिंह का कहना है कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।