{"_id":"6a9341f83f8a14eab80528d9","slug":"accusation-of-breaking-into-a-house-and-shop-scattering-belongings-and-looting-jewelry-along-with-157-lakh-in-cash-maharajganj-news-c-206-1-mhg1021-184155-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: घर व दुकान में घुसकर सामान बिखरने और 1.57 लाख रुपये सहित जेवरात लूटने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: घर व दुकान में घुसकर सामान बिखरने और 1.57 लाख रुपये सहित जेवरात लूटने का आरोप
विज्ञापन
1.57 लाख रुपये समेत जेवरात लूटने की शिकायत
पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के पैसिया ललाइन चौराहे का मामला
लक्ष्मीपुर। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के पैसिया ललाइन चौराहे पर शनिवार को एक दुकान और मकान में घुसकर 25-30 लोगों के द्वारा जमकर उत्पात मचाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि हमलावरों ने दुकान में रखी सामग्री को इधर-उधर फेंकने के साथ ही घर में रखे 1.57 लाख रुपये और सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए।
जानकारी के अनुसार कुछ दिन पूर्व पवन कुमार के बड़े भाई बबलू और उनकी पत्नी गुड़िया के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। मामले में पुलिस ने शांतिभंग की कार्रवाई की थी। इसके बाद बबलू की पत्नी अपने मायके चली गई थी। पीड़ित पवन कुमार पुत्र घूरहू का आरोप है कि शनिवार को अचानक उनके बड़े भाई के ससुराल पक्ष के लोग करमहां, थाना बृजमनगंज से करीब 25-30 की संख्या में पैसिया ललाइन स्थित अन्वी बेकर्स एवं मिष्ठान की दुकान और मकान पर पहुंच गए।
आरोप है कि लोगों ने दुकान में लगी सामग्री को बिखेर दिया और जमकर तोड़फोड़ की। आरोप है कि इस दौरान दुकान के दराज में रक्षाबंधन पर्व की बिक्री के 42 हजार रुपये, बहन के तिलक कार्यक्रम के लिए घर में रखे एक लाख रुपये, दूसरे भाई दिनेश के 15 हजार रुपये, चांदी की पायल, सोने की अंगूठी, नथिया समेत अन्य सामान भी लेकर चले गए। पीड़ित ने पुरंदरपुर थाने में तहरीर देकर मामले में कार्रवाई और न्याय की मांग की है।
विज्ञापन
इस संबंध में थानाध्यक्ष गौरव राय कन्नौजिया ने बताया कि मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा है। तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।