फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Accountant suspended, Kbjedaron case

लेखपाल सस्पेंड, कब्जेदारों पर केस

Mon, 15 Feb 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज Updated Mon, 15 Feb 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
 अवैध कब्जा हटवाने व भाकियू कार्यकर्ता पर फर्जी मुकदमा को वापस लेने को 11 दिन से चल रहा भाकियू का धरना सोमवार समाप्त हो गया। मामले में डीएम के आदेश पर एसडीएम सदर ने जांच की थी। जांच के बाद कब्जा करने वाले पर मुकदमा दर्ज व लेखपाल को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन


पनियरा ब्लॉक के अध्यक्ष राम अशीष मांगों को लेकर 11 दिन से जिला मुख्यालय पर धरने पर बैठे थे। उनका कहना था कि काश्तकारों की जमीन भू-माफिया कब्जा करते जा रहे हैं। सोमवार को एसडीएम सदर धरना स्थल पहुंचे और जांच की कॉपी दिखाई। जिसमें डीएम के आदेश पर उन्होंने जांच की थी।
विज्ञापन


जांच के बाद कब्जा करने वालों पर मुकदमा दर्ज करने और संबंधित लेखपाल को निलंबित करने की बात एसडीएम ने कार्यकर्ताओं को बताई। उसके बाद धरना समाप्त हुआ। इस दौरान राजेन्द्र सिंह, साधूशरण, विनोद कुमार सिंह, फौजदार, तीरथ मौर्या, हरिद्वार, मुन्ना सिंह, बेचू प्रसाद के अलावा तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed