फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Accident occurred on the Kunserva bypass on Monday night; family members took the injured youth to another hospital.

Maharajganj News: खड़े ट्रेलर से टकराई बाइक, युवक की मौत, दूसरा घायल

Wed, 14 Oct 2026 02:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Accident occurred on the Kunserva bypass on Monday night; family members took the injured youth to another hospital.
सोनौली। कोतवाली क्षेत्र के कुनसेरवा बाइपास स्थित सर्विस रोड पर सोमवार रात करीब 11 बजे सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौतनवा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, नौतनवा के मौलाना आजाद नगर निवासी हरि और सुभाष नगर निवासी अभिषेक कुमार सोमवार रात बाइक से सोनौली की ओर जा रहे थे। कुनसेरवा बाइपास के पास सर्विस रोड पर खड़े ट्रेलर से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची सोनौली पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। वहां हरि को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घायल अभिषेक को परिजन बेहतर उपचार के लिए दूसरे अस्पताल ले गए।
विज्ञापन

कोतवाल विशाल कुमार शुक्ला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed