{"_id":"6763201b35713b303f0dd7e4","slug":"ac-bus-service-to-nepali-citizens-at-normal-fare-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-138427-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नेपाली नागरिकों को साधारण किराए में एसी बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नेपाली नागरिकों को साधारण किराए में एसी बस सेवा
Thu, 19 Dec 2024 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 19 Dec 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। महाकुंभ के मद्देनजर जिले के सोनौली डिपो को अंतरराष्ट्रीय सीमा से संचालित होने का लाभ दिया गया है। डिपो को तीन नई बसें मिलेंगी। साथ ही यहां मित्र राष्ट्र के लोगों को महाकुंभ यात्रा में अतिरिक्त छूट देने का रास्ता भी खुल गया है। यहां से प्रयागराज जाने वाले नेपाली तीर्थ यात्रियों को साधारण बस किराये में एसी बस की सुविधा मिलेगी।
पहली जनवरी से सोनौली डिपो से रोजाना आठ बसों का संचालन प्रयागराज तक किया जाएगा। इसके लिए यहां 33 बसें एक जनवरी से आरक्षित रखी जाएंगी, जिससे यात्रियों की संख्या बढ़ने पर उन्हें बस के लिए इंतजार न करना पड़े। साथ ही नेपाल के श्रद्धालुओं को सुगम यात्रा लाभ देने के तहत साधारण बस के किराए में एसी बस से यात्रा का लाभ दिया जाएगा।
इसके लिए एक एसी व दो साधारण नई बसों को डिपो में दिए जाने की जानकारी प्राप्त हुई है जो 30 दिसंबर तक डिपो में आ जाएंगी। महाकुंभ यात्रा के मद्देनजर एआरएम व निगम कर्मी प्रधान व प्रबुद्ध लोगों से मिलकर श्रद्धालु यात्रियों को जत्थे में प्रयागराज जाने का निमंत्रण भी दे रहे हैं। े