फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   ABVP burnt the effigy of terrorism

एबीवीपी ने आतंकवाद का पुतला जलाया

Mon, 15 Feb 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज Updated Mon, 15 Feb 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
सिसवा बाजार। जेएनयू के छात्रों द्वारा देश विरोधी नारे लगाए जाने पर यहां छात्रों में गुस्सा है। रविवार को विरोध प्रदर्शन कर गोपाल नगर तिराहे पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद का पुतला जलाया। घटना में शामिल छात्रों व उनका समर्थन में उतरे राज नेताओं की निंदा की। राष्ट्र द्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन


प्रदेश कार्य समिति सदस्य आलोक रौनियार ने कहा कि एक आतंकवादी की बरसी पर उसे शहीद बताते हुए जेएनयू के छात्रों ने देश विरोधी नारे लगाए जो भारत का अपमान है। उनके इस घिनौने कृत्य में किसी बड़े षड्यंत्र की बू आ रही है। देश के एक प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान में हुई इस घटना से भारत के प्रत्येक व्यक्ति को ठेस पहुंची है।
विज्ञापन


शासन व प्रशासन को इस घटना में शामिल व उनके समर्थकों पर राष्ट्र द्रोह का मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल में डाल देना चाहिए। सुजीत पुरी, सूरज जायसवाल, दीपक केशरी, विशाल खरवार, पुष्कर निषाद, दीपक द्विवेदी, फैजान अंसारी सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed