फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Absconding student found with youth, accused jailed

Maharajganj News: युवक के साथ फरार छात्रा मिली, आरोपी को जेल

Thu, 02 May 2024 05:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 02 May 2024 05:03 AM IST
विज्ञापन
Absconding student found with youth, accused jailed
नौतनवा। कस्बे से एक युवक के साथ फरार छात्रा को नौतनवा पुलिस ने बुधवार को मुखबिर की सूचना पर बनैलिया मंदिर से ढूंढ़ लिया। बाद में आरोपी युवक को न्यायालय चालान कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

नौतनवा थाना क्षेत्र के एक कस्बे की किशोरी बृहस्पतिवार को प्रेमी युवक के साथ फरार हो गई थी। किशोरी के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 14 वर्षीया बेटी एक इंटर काॅलेज में 10वीं की छात्रा है। बृहस्पतिवार को वह रिश्तेदारी में गए थे। उनकी पत्नी किसी कार्य से कस्बे में गई थी। घर पर किशोरी अकेली थी। बगैर बताए कहीं चली गई। खोजबीन के बाद पता चला कि किशोरी को गोरखपुर जनपद के कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया है। पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ बहला फुसलाकर भगा ले जाने का केस दर्ज कर तलाश में जुटी थी। बुधवार को नौतनवा कस्बे के बनैलिया माता मंदिर से किशोरी और युवक को बरामद कर लिया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि किशोरी को बरामद कर आरोपी युवक को न्यायालय चालान कर जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed