{"_id":"67214294774ec011db05c647","slug":"absconded-after-defrauding-lakhs-in-the-name-of-depositing-money-in-the-post-office-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-134658-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: डाकघर में रकम जमा करने के नाम पर लाखों का चूना लगाकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: डाकघर में रकम जमा करने के नाम पर लाखों का चूना लगाकर फरार
Wed, 30 Oct 2024 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 30 Oct 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। घुघली कस्बे के रहने वाले 40 से अधिक लोगों से लाखों रुपये रकम लेकर कथित एजेंट फरार हो गया। उसके धोखाधड़ी की पोल चार साल बाद खुली। शुरू में उसने लोगों को पहले भरोसे में लिया। डाकघर में आरडी खाता खोलने के नाम पर चूना लगाया। डाकघर की पासबुक और मोहर सबको दिखाई देती थी। एक माह पहले एक खाता धारक ने जांच कराई तो पता चला कि रकम पोस्टऑफिस में जमा ही नहीं हुई है। इसके बाद लोग सन्न रह गए। अब आरोपी घर से फरार हो गया है। पुलिस उसके खिलाफ केस दर्ज कर जांच कर रही है।
नगर पंचायत घुघली के वार्ड नंबर छह के रहने वाले अभिषेक जायसवाल ने बताया कि पोस्ट आफिस घुघली में आरडी खाता चलाने के लिए धनराज निवासी मुंडेरी चौबे थाना कोठीभार जनपद से संपर्क किया। धनराज गोंड एजेंट का काम करता था। इनके साथ दो अन्य लोग मिलकर काम करते थे। चार वर्ष में अभिषेक से इसने कुल 5,49,000 रुपये लिए, लेकिन पोस्ट ऑफिस में जमा नहीं किया। इसी प्रकार कस्बे के रोहित गोंड से लगभग 2,16,000 रुपये, विवेक गुप्ता से 9,00,000 रुपये, अफजल से 7,00,000 रुपये, श्रीराम गुप्ता से 1,27,000 रुपये व अविनाश कुमार कन्नौजिया से 2,16,000 रुपये, कुलदीप कन्नौजिया से 60,000 रुपये व मनोज पासवान से 10,00,000 रुपये, अजय मद्धेशिया से 1,80,000 रुपये, महेन्द्र नाथ चौबे से 2,50,000 रुपये, रामनरायन जायसवाल से 54,000, कृष्णमोहन से 3,24,000, बृजनरायन मद्धेशिया से 90,000, राकेश मद्धेशिया से 2,90,000, मनोहर गुप्ता से 10,000, अभय पाण्डेय से 87,000, दिलबहादुर से 9,000, अमन मद्धेशिया से 1,00000, मोहन जायसवाल से 4,32,000, पल्टू मद्देशिया से 2,50,000, वीरेंदर से 30,000, यशोदा से 24,000, अच्छेलाल वर्मा से 1,15,000, श्रीकिशुन से 45,000, रब्बुल से 1,00000, नगीना से 9,000, राजू गुप्ता से 2,20,000, बजरंगी लाल जायसवाल से 1,05000, निजामुद्दीन से 1,08,000, रवि कुमार से 24,000, सुशील कुमार से 15,000, सुग्रीव प्रसाद से 43,500, राजेश कुमार पटेल से 60,000, हेमंत कुमार पटेल से 60,000, पिंटू जायसवाल से 1,00,000, मनोज जायसवाल से 14,00,000, मुरलीधर गोंड से 2,50,000, सत्यम से 1,05,000 रुपये पोस्ट ऑफिस में जमा किया गया था। इन लोगों ने बताया कि पासबुक पर पूरा रुपया चढ़ा हुआ है, लेकिन धनराज गोंड़ हम लोगों का पासबुक मांगने पर पासबुक दिखाता था। उस पासबुक पर डाकखाना का मोहर भी लगी हुई थी, लेकिन वह हम लोगों को पासबुक नहीं देता था। असल में उसने रकम पोस्ट ऑफिस में जमा ही नहीं की गई। सभी लोगों का रुपया लेकर फरार हो गया। जाने पर वह घर पर नहीं मिलता है। उसके घरवाले भी नहीं बता रहे हैं कि वह कहां है। एक साजिश के तहत धोखाधड़ी कर लेकर फरार हो गया है। पोस्ट ऑफिस में हम लोगों ने अपने पासबुक की जांच कराए तो पता चला कि हम लोगों के खाते में एक रुपये भी जमा नहीं है। थानाध्यक्ष घुघली रामचरन सरोज ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने की पुष्टि की।