फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   abhiyan,korona vaction

टीकाकरण अभियान आज से, 12 क्लस्टर में बंटे 102 गांव

Wed, 30 Jun 2021 11:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
abhiyan,korona vaction
टीकाकरण अभियान आज से, 12 क्लस्टर में बंटे 102 गांव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। एक जुलाई अर्थात आज से जिले में कोरोना से बचाव के लिए विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए जिले के 102 गांवों को 12 क्लस्टर में बांटा गया है। प्रत्येक गांव में दो टीमें 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगाएंगी।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले के 18 वर्ष से ऊपर सभी लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगाने के लिए एक जुलाई से क्लस्टर अप्रोच टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। प्रत्येक ब्लॉक में एक क्लस्टर बनाया गया है। एक क्लस्टर में 8 से 10 गांव शामिल हैं। प्रत्येक गांव में दो टीम टीकाकरण करेंगी। एक टीम में तीन सदस्य होंगे। डिप्टी सीएमओ डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि जिले में क्लस्टर अप्रोच अभियान की तैयारी कर ली गई है। अभियान को सफल बनाने के लिए सभी सीएचसी अधीक्षक को जरूरी निर्देश दिया गया है। जिससे संबंधित गांव के सभी लोगों को टीका लगाया जा सके। उन्होंने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए शासन स्तर से प्रत्येक दिन आठ हजार टीके मिलेंगे। जिससे सभी लोगों का वैक्सीनेशन जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

-----------------
वैक्सीनेशन के लिए जागरूक कर रही टीम
क्लस्टर अभियान के तहत शामिल गांव में जागरूकता टीम लोगों को वैक्सीनेशन कराने के लिए जागरूक कर रही है। डिप्टी सीएमओं डॉ. आईए अंसरी ने बताया कि आशा, आंगनबाडी, ग्राम प्रधान, लेखपाल, कोटेदार, शिक्षक, हेल्थ सुपरवाइजर आदि के द्वारा टीकाकरण के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए ने बीईओ से मांगी सूचना
महराजगंज। बीएसए ओमप्रकाश यादव ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया कि पहली जुलाई से क्लस्टर के रूप में कराए जाने वाले टीकाकरण को लेकर नियुक्त किए गए सत्यापनकर्ता(अनुदेशक) के रूप में संबंधित क्षेत्र में दो कर्मियों की ड्यूटी लगाएं। उसके बारे में मुख्य विकास अधिकारी व उन्हें भी अवगत कराया जाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed