{"_id":"6609deb291b235d08a0697f4","slug":"abhishek-won-first-prize-in-junior-spotter-contest-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-119026-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जूनियर स्पॉटर कांटेस्ट में अभिषेक ने जीता प्रथम पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जूनियर स्पॉटर कांटेस्ट में अभिषेक ने जीता प्रथम पुरस्कार
Mon, 01 Apr 2024 03:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 01 Apr 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
निचलौल। शहर स्थित रामहर्ष इंटर काॅलेज में रविवार को जूनियर स्पॉटर कांटेस्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के करीब 20 विद्यालयों के चार सौ विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के बाद एक कार्यक्रम आयोजित कर बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रबंधक रामहर्ष शर्मा और विशिष्ट अतिथि संरक्षक राजेंद्र शर्मा ने किया।
प्रबधंक रामहर्ष शर्मा ने कहा कि निचलौल के ग्रामीण क्षेत्र में भी प्रतिभाओं की कमी नहीं है, बस उन्हें निखारने की आवश्यकता है। प्रतियोगिता के प्रथम पुरस्कार विजेता अभिषेक वर्मा को साइकिल, द्वितीय विजेता सिद्धार्थ साहनी को पंखा व तृतीय स्थान अभय कुमार को स्टडी टेबल देकर पुरस्कृत किया गया।
इसके साथ ही आनंद यादव, आशीष चौधरी, विपिन कुमार गुप्ता, हितेश विश्वकर्मा, आर्यन चौरसिया, पूजा गुप्ता, रत्ना यादव, इंदल कुमार, अर्चना गुप्ता, अभय कुमार तिवारी, रितेश यादव, हाजरा खातून, श्याम सिंह, प्रशांत पांडेय, आस्था तिवारी व अमन विश्वकर्मा सहित कुल 40 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य विशंभर पांडेय, महेंद्र विश्वकर्मा, शंभू यादव, गणेश प्रसाद विश्वकर्मा, दिनेश मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।