{"_id":"67a65cdfd5dfef02800a2cc7","slug":"abdominal-patients-are-increasing-rapidly-due-to-changing-weather-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-142207-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बदलते मौसम में तेजी से बढ़ रहे उदर रोगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बदलते मौसम में तेजी से बढ़ रहे उदर रोगी
Sat, 08 Feb 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 08 Feb 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। मौसम में हो रहे बदलाव का असर सेहत पर भारी पड़ने लगा है। वायरल बुखार के बाद अब उदर रोग की समस्या से लोग परेशान हैं।
शुक्रवार को 716 मरीजों का उपचार जिला अस्पताल की ओपीडी में हुआ, जिसमें से 17 ऐसे थे जिन्हें लिवर इन्फेक्शन की शिकायत थी। पहले सर्दी जुखाम, खांसी, बुखार तो अब उदर रोग की परेशानी बढ़ने लगी है। लोगों का पाचनतंत्र प्रभावित हो रहा, जिससे पचने की समस्या, बदहजमी, गैस के कारण पेट दर्द, खट्टी डकार के रोगी बढ़ रहे हैं। ऐसे मरीजों को अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट के आधार पर दवा दी जा रही है।
शुक्रवार को मरीजों को परामर्श देते हुए डाॅ. निरंजन सिंह ने बताया कि खानपान में असावधानी के कारण उदर रोग के मामले तीन दिन से बढ़ रहे हैं। आज सर्वाधिक मरीज आए हैं। अल्ट्रासाउंड में लिवर इन्फेक्शन की शिकायत पाई जा रही है, जिससे भोजन पचने में दिक्कत के साथ गैस व दर्द भी हो रहा।
अधिकतर मामलों में फास्ट फूड और मिर्च मसाला की अधिकता वाला खाद्य पदार्थ कारण बन रहा है। सीएमएस डाॅ. एपी भार्गव ने कहा कि तापमान में उतार चढ़ाव व आहार में गड़बड़ी के कारण लिवर संक्रमण हो रहा है। ा