फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   aapasee sahayog se gareeb kee betee kee shaadee karaee

आपसी सहयोग से गरीब की बेटी की शादी कराई

Fri, 28 May 2021 11:22 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
aapasee sahayog se gareeb kee betee kee shaadee karaee
आपसी सहयोग से गरीब की बेटी की शादी कराई
विज्ञापन

घुघली (महराजगंज)। स्थानीय कस्बे के तमाम लोगों ने आपसी सहयोग से गरीब की बेटी की शादी कराई। घुघली के बैकुंठी रोड के पास एक गरीब परिवार रहता है परिवार में चार बेटियां ही हैं। उनकी शादी करने में परिवार सक्षम नहीं था। कस्बे के लोगों ने गरीब की बेटी की शादी कराने की ठानी थी। 27 मई को धूमधाम से शादी कराई गई।

बृहस्पतिवार को नवल परासी नेपाल से मेवालाल विश्वकर्मा ने बेटे राजाराम की बरात लेकर सीमा पार घुघली पहुंचे । बरातियों के स्वागत-सत्कार का इंतजाम बैकुंठी के निवासियों ने कर रखी। स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था भी बरातियों के लिए की गई थी। वरमाला के लिए स्टेज भी सजाया गया था। बैकुंठी रोड के निवासी राजू बताते हैं कि मोहल्ले वासियों का भरपूर सहयोग मिला है। सुरेश, राजू, राहुल, अजय, संजय, कमलेश, अमरचंद, आशुतोष, ओमप्रकाश, विनोद, लल्लन, दशरथ आदि का कहना है कि घुघली का कोई भी गरीब परिवार हो और उनकी बेटी की शादी में मदद की जरूरत हो तो सहयोग किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed