फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Aanganbari centers and schools checking order from DM

विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों में पहुंचकर प्रभावी ढंग से जांच करे टीम

Sun, 29 May 2022 12:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Aanganbari centers and schools checking order from DM
विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों को जांच करे टीम : डीएम
विज्ञापन

महराजगंज। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम टीम के सदस्य प्रत्येक विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों में पहुंचकर प्रभावी ढंग से बच्चों की जांच किया जाना सुनिश्चित करें। जो बच्चे स्कूल अथवा केंद्र नहीं पहुंच रहे हैं, उनके घर पहुंच कर जांच की जाए। अति कुपोषित बच्चों को समुचित इलाज मुहैया कराया जाए। नोडल अधिकारी स्वयं इसका पर्यवेक्षण करें।
ये निर्देश जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक में दिए। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केद्रों में 12 हजार बच्चों को चिह्नित किया गया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी स्वास्थ्य टीम के जाने की सूचना आंगनबाड़ी केंद्रों पर उपलब्ध करा दें, यदि कार्यकर्ता अनुपस्थित रहते हैं तो उनका मानदेय रोक दिया जाए। उन्होंने कहा कि अधिकतम जांच करके ही बच्चों में व्याप्त बीमारियों का पता लगाया जा सकता है, ऐसे में बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए। शत-प्रतिशत जांच के उपरांत उन्हें इलाज की सुविधा भी प्रदान की जाए। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके श्रीवास्तव, जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एएम भाष्कर, आरबीएसके के नोडल अधिकारी डॉ. राकेश कुमार, डीपीओ दुर्गेश कुुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

---------------------------
दवा व चश्मे के कम वितरण पर जताई नाराजगी
डीएम ने लक्ष्मीपुर, रतनपुर व सिसवा ब्लॉक में पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष बच्चों की कम उपस्थिति तथा दवा व चश्मे के कम वितरण पर नाराजगी जताई तथा प्रगति सुधारने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
फोटो
विद्यालय परिसर में आत्मरक्षा का तरीका सीख रहे बच्चे
महराजगंज। नगर के कॉस्मोपॉलिटन स्कूल में ग्रीष्मकालीन कराटे प्रशिक्षण शिविर का आयोजन शनिवार को आयोजित हुआ।
महराजगंज जिला कराटे संघ के सचिव राजेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि स्वस्थ रहने के लिए नियमित व्यायाम जरूरी है। कराटे सीखने से आत्मरक्षा के साथ शरीर भी चुस्त रहता है।

महराजगंज जिला कराटे संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्रा नंद जायसवाल ने बताया कि ग्रीष्मकालीन शिविर समाप्ति के बाद लखनऊ में होने वाले प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में बच्चों को शामिल कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed