{"_id":"6a612bdd5819f15dab0c468c","slug":"aanchal-secured-first-place-in-the-debate-competition-and-divya-in-the-essay-competition-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-181795-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: वाद-विवाद प्रतियोगिता में आंचल निबंध में दिव्या को पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: वाद-विवाद प्रतियोगिता में आंचल निबंध में दिव्या को पहला स्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा। भू जल सप्ताह के अंतिम दिन बुधवार को सेठ आनंदराम जयपुरिया इंटर कॉलेज में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कई कक्षाओं के छात्रों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया।
वाद-विवाद प्रतियोगिता में कक्षा 12 की आंचल प्रथम, सूरज गुप्ता दितीय और कुसुम को तीसरा स्थान मिला। निबंध प्रतियोगिता में दिव्या प्रथम, रोशनी द्वितीय व काजल तीसरे स्थान पर रहे।
प्रतिभागी छात्रों को विद्यालय से सम्मानित किया गया। उपप्रधानाचार्य लेफिटनेंट एसके गौड़ ने कहा कि जल है तो कल है। पौधरोपण कर पर्यावरण को बचाने जल संरक्षण का संकल्प सभी को लेना चाहिए।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य शाकिर हुसैन ने कहा कि प्रत्येक व्यक्तियों के प्रयास से ही जल संरक्षण किया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान एनसीसी कैडेट्स ने पौधरोपण कर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। इस दौरान सत्यवीर सिंह, सोनल वर्मा, कैडेट्स सूरज, पवन, काजल,महिमा, आदर्श आदि लोग रहे।