फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Aakriti tops the race

Maharajganj News: दौड़ में आकृति शर्मा प्रथम, रेड हाउस की मरजीना द्वितीय

Thu, 28 Dec 2023 09:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 28 Dec 2023 09:00 PM IST
विज्ञापन
Aakriti tops the race
महराजगंज। नगर स्थित शांति बाल विद्या मंदिर पूर्व माध्यमिक विद्यालय का वार्षिक खेलकूद महोत्सव बृहस्पतिवार को शुरू हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ महराजगंज क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव विंध्यवासिनी सिंह ने किया।
विज्ञापन

पहले दिन खेलकूद कार्यक्रम में 100 मीटर दौड़ में ग्रीन हाउस के आफराइन प्रथम, हेलो हाउस के सत्येंद्र द्वितीय, ब्लू हाउस के शुभम पटेल तृतीय एवं रेड हाउस के विजय चौधरी ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग के 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में ग्रीन हाउस की आकृति शर्मा प्रथम, रेड हाउस की मरजीना द्वितीय, ब्लू हाउस की नीलम तृतीय एवं येलो हाउस की रितु यादव ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद बालक वर्ग में ब्लू हाउस के आकाश कन्नौजिया प्रथम, येलो हाउस के कृष्ण मोहन द्वितीय, ग्रीनहाउस के अनुराग तृतीय एवं रेड हाउस के विजय चौधरी ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

लंबी कूद बालिका वर्ग में ग्रीन हाउस की खुशी प्रथम, येलो हाउस की ऋतु द्वितीय, ब्लू हाउस की नीलम तृतीय एवं रेड हाउस की प्रीति यादव चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। इसी तरह ऊंची कूद बालक वर्ग में ग्रीन हाउस के अफराइन प्रथम, ब्लू हाउस के आकाश कन्नौजिया द्वितीय, येलो हाउस के हजरत तृतीय स्थान एवं रेड हाउस के विजय चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद बालिका वर्ग में मरजीना प्रथम, येलो हाउस की बबली प्रजापति द्वितीय, ग्रीन हाउस की साक्षी तृतीय तथा ब्लू हाउस की नीलम ने चौथा स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में येलो हाउस प्रथम, ब्लू हाउस द्वितीय एवं रेड एवं ग्रीन हाउस तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कबड्डी बालिका वर्ग में हेलो हाउस ने प्रथम, रेड हाउस द्वितीय स्थान तथा ग्रीन हाउस में तृतीय स्थान प्राप्त किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपक्रीड़ा अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर रामअधारे, विनोद राव, डीके निगम, विजयकांत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed