फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   aadrsh Gram will be Shyamdeurawan - Gram pradha

हमारे प्रधान जी

Mon, 14 Jun 2021 10:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
aadrsh Gram will be Shyamdeurawan - Gram pradha
श्यामदेउरवां को आदर्श ग्राम के रूप में विकसित करना प्राथमिकता
विज्ञापन

परतावल (महराजगंज )। श्यामदेउरवां को आदर्श ग्राम के रूप में विकसित करना प्राथमिकता है। इसका चहुंमुखी विकास करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ा जाएगा। गांव के प्रत्येक व्यक्ति की समस्या का बिना किसी भेदभाव के निदान किया जाएगा। इन बातों का जिक्र करते हुए नव निर्वाचित ग्राम प्रधान गांव के विकास की योजना बनाने में जुटे हैं।
नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान जनार्दन यादव ने कहा कि ग्राम सभा को सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाओं से लैश किया जाएगा। ग्रामीणों के रहन-सहन को बेहतर बनाया जाएगा। कोरोना से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। गांव में सैनिटाइजर, चूना, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया गया है। लोगों को वैक्सिनेशन कराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। गांव के सभी लोगों को वैक्सिन लगवाया जाएगा। कोई भी व्यक्ति वैक्सिन से वंचित नहीं रहेगा। प्रधान ने बताया कि थाना परिसर से लेकर पंचायत भवन तक जलभराव की समस्या है जिसे समाप्त करने के लिए पुलिया निर्माण कार्य कराया जाएगा। ग्राम सभा के खेल मैदान की भूमि पर अधूरे निर्माण कार्य को पूरा कराया जाएगा जहां युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का उचित स्थान मिल जाएगा।
विज्ञापन

प्राचीन शिव मंदिर के बगल में धर्मशाला का निर्माण कराया जाएगा। गांव के अंदर लगे विद्युत पोल पर स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी। ग्रामीणों के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा पात्र गरीबों को आवास, शौचालय, पेंशन, राशन आदि समुचित व्यवस्था की जाएगी। राशन कार्ड से वंचित सभी पात्रों का राशन कार्ड बनवाया जाएगा। पर्यावरण की सुरक्षा के लिए गांव में अधिक से अधिक पौधरोपण कराया जाएगा। प्राइमरी स्कूल के पास स्थित छठ घाट सुंदरीकरण कराया जाएगा। कच्चे मार्गों पर खड़ेंजा व आरसीसी निर्माण कराकर आवागमन को बेहतर बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान की प्रोफाइल
जनार्दन यादव, शिक्षा इंटरमीडिएट
वर्ष 2000 में भी ग्राम प्रधान रह चुके हैं
मोबाइल नंबर 8545987609
खासियत
गांव की आबादी लगभग 11000 है
मतदाताओं की संख्या 3246 है
गांव में ही थाना व पीएचसी तथा पशु अस्पताल स्थापित है
प्राचीन शिव मंदिर है जो झारखंडी भोलेनाथ मंदिर के नाम से प्रसिद्ध है
गांव की समस्याएं
नालियों की कमी है
रास्तों की समस्या है।
शुद्ध पेयजल की समस्या
जल निकासी की समस्या
पात्रों को पेंशन की समस्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed